Falgun Maas 2024: 25 फरवरी से शुरू हो रहा है फाल्गुन मास, जानें इस महीने में क्यों होता है खास

0
999

falgun month 2024 start date: जिस तरह हिंदू पंचांग का पहला महीना चैत्र होता है, उसी तरह आखिरी महीना फाल्गुन होता है। फाल्गुन को फागुन भी कहा जाता है। फाल्गुन का महीना ऊर्जा और यौवन का महीना है।

फाल्गुन मास 2024 आरंभ तिथि

विस्तार

falgun month 2024 start date: जिस तरह हिंदू पंचांग का पहला महीना चैत्र होता है, उसी तरह आखिरी महीना फाल्गुन होता है। फाल्गुन को फागुन भी कहा जाता है। फाल्गुन का महीना ऊर्जा और यौवन का महीना है। इसलिए ये महीना बेहद खास है. इस वर्ष फाल्गुन माह 25 फरवरी 2024 से शुरू हो रहा है जो 25 मार्च 2024 को समाप्त होगा। आइए जानते हैं इस महीने की खास बातें और महत्व।


नई ऊर्जा और यौवन का प्रतीक है फाल्गुन माह

फाल्गुन का महीना वसंत ऋतु में आता है। इसी वजह से इस महीने प्रकृति सुंदर और युवा होती है। वातावरण में नवीनता एवं नई ऊर्जा का संचार होता है। ऐसा लगता है मानों प्रकृति ऊर्जा और उत्साह से भरपूर है। साथ ही लोगों में एक नई ऊर्जा और मस्ती का संचार होता है। फाल्गुन का महीना प्रकृति की दृष्टि से जितना महत्वपूर्ण है, धार्मिक दृष्टि से भी यह महीना उतना ही महत्वपूर्ण है।

फाल्गुन में आते हैं ये प्रमुख त्योहार

फाल्गुन के महीने में कई त्योहार पड़ रहे हैं, जैसे फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जानकी जयंती । फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। दो दिन बाद चतुर्दशी को भोलेनाथ की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि मनाया जाता है।


फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खेली जाती है होली

फाल्गुन अमावस्या का धार्मिक दृष्टि से भी बहुत महत्व है। अमावस्या को दान, पुण्य, तर्पण आदि की दृष्टि से विशेष फलदायी माना जाता है। फाल्गुन शुक्ल एकादशी को आमलकी एकादशी कहा जाता है। सुख, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखा जाता है और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। द्वादशी के दिन रात्रि जागरण करके व्रत खोला जाता है। फाल्गुन की पूर्णिमा या माह के समापन की सूचक तिथि पर होलिका की पूजा करने और दहन के अगले दिन रंग खेलने की प्रथा सर्वविदित है।
Buscar
Patrocinados
Categorías
Read More
Health
Internet of Things in Healthcare Market Analysis with COVID-19 Impact on Business Growth, and Forecast 2024–2031
Internet of Things in Healthcare Market Analysis with COVID-19 Impact on Business Growth, and...
By Maya Sharma 2024-06-17 08:47:29 0 825
Other
Semiconductor Foundry Market Growth Driver: Surge in demand for wearable healthcare devices
Market Scope & Overview Research on the Semiconductor Foundry Market Growth Driver aims to...
By Anjali Dhase 2024-06-26 07:31:20 0 819
Art
Salesforce CRT-261合格体験記、CRT-261問題集無料 & CRT-261受験記
同時に、PDFバージョンを使用している場合は、PDFバージョンごとにCRT-261試験トレントを印刷できます、あなたはCertJukenのCRT-261問題集について、何の質問があると、メールで...
By 7x1vxqr5 7x1vxqr5 2023-02-07 02:55:17 0 2K
Other
Why Hiring an SEO Company in Noida is a Game-Changer for Startups
In today’s competitive digital landscape, startups face the challenge of building their...
By Prince Panwar 2024-12-17 09:51:35 0 414
Home
Design Strategies for Optimal Pole Barn Performance
Pole barns, celebrated for their versatility and durability, are a staple in agricultural,...
By Anika Necosia 2024-09-17 11:57:22 0 598
Mashable is a global, multi-platform media and entertainment company For more queries and news contact us on this Email: info@mashablepartners.com