Falgun Maas 2024: 25 फरवरी से शुरू हो रहा है फाल्गुन मास, जानें इस महीने में क्यों होता है खास
نشر بتاريخ 2024-02-16 09:32:30
0
1كيلو بايت
falgun month 2024 start date: जिस तरह हिंदू पंचांग का पहला महीना चैत्र होता है, उसी तरह आखिरी महीना फाल्गुन होता है। फाल्गुन को फागुन भी कहा जाता है। फाल्गुन का महीना ऊर्जा और यौवन का महीना है।

विस्तार
falgun month 2024 start date: जिस तरह हिंदू पंचांग का पहला महीना चैत्र होता है, उसी तरह आखिरी महीना फाल्गुन होता है। फाल्गुन को फागुन भी कहा जाता है। फाल्गुन का महीना ऊर्जा और यौवन का महीना है। इसलिए ये महीना बेहद खास है. इस वर्ष फाल्गुन माह 25 फरवरी 2024 से शुरू हो रहा है जो 25 मार्च 2024 को समाप्त होगा। आइए जानते हैं इस महीने की खास बातें और महत्व।नई ऊर्जा और यौवन का प्रतीक है फाल्गुन माह
फाल्गुन का महीना वसंत ऋतु में आता है। इसी वजह से इस महीने प्रकृति सुंदर और युवा होती है। वातावरण में नवीनता एवं नई ऊर्जा का संचार होता है। ऐसा लगता है मानों प्रकृति ऊर्जा और उत्साह से भरपूर है। साथ ही लोगों में एक नई ऊर्जा और मस्ती का संचार होता है। फाल्गुन का महीना प्रकृति की दृष्टि से जितना महत्वपूर्ण है, धार्मिक दृष्टि से भी यह महीना उतना ही महत्वपूर्ण है।
फाल्गुन में आते हैं ये प्रमुख त्योहार
फाल्गुन के महीने में कई त्योहार पड़ रहे हैं, जैसे फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जानकी जयंती । फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। दो दिन बाद चतुर्दशी को भोलेनाथ की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि मनाया जाता है।
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खेली जाती है होली
फाल्गुन अमावस्या का धार्मिक दृष्टि से भी बहुत महत्व है। अमावस्या को दान, पुण्य, तर्पण आदि की दृष्टि से विशेष फलदायी माना जाता है। फाल्गुन शुक्ल एकादशी को आमलकी एकादशी कहा जाता है। सुख, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखा जाता है और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। द्वादशी के दिन रात्रि जागरण करके व्रत खोला जाता है। फाल्गुन की पूर्णिमा या माह के समापन की सूचक तिथि पर होलिका की पूजा करने और दहन के अगले दिन रंग खेलने की प्रथा सर्वविदित है।
البحث
إعلان مُمول
الأقسام
- Industry
- Art
- Causes
- Crafts
- Dance
- Drinks
- Film
- Fitness
- Food
- الألعاب
- Gardening
- Health
- الرئيسية
- Literature
- Music
- Networking
- أخرى
- Party
- Religion
- Shopping
- Sports
- Theater
- Wellness
- News
إقرأ المزيد
फार्मट्रैक ट्रैक्टर मूल्य सूची 2022 भारत में
फार्मट्रैक ट्रैक्टर एक सहायक सहायक है जो 22-80 hp से भारतीय किसानों को विभिन्न ट्रैक्टरों के साथ...
Chromium Oxide Green Market to Grasp Outstanding Growth Rate of 5.20% by 2030
A new research study on the global Chromium Oxide Green Market size 2023-2030 provides an...
(UK) Brazing Consumable Market size, share, Outlook, Industry Analysis and Prospect 2025-2032
"
Brazing Consumable Market Report (2025-2032)
This report offers a comprehensive analysis...
How a Lift Chair Can Enhance Independence for Seniors
As seniors age, maintaining independence becomes increasingly important, yet mobility...
Los Mejores Precios de Jugadores FC 25: Guía Completa de Precios y Estrategias para Optimizar Tu Equipo
Los Mejores Precios de Jugadores FC 25: Guía Completa de Precios y Estrategias para...
Mashable is a global, multi-platform media and entertainment company
For more queries and news contact us on this
Email: info@mashablepartners.com