Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर इन चार राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा
Posted 2024-02-20 10:07:25
0
930
Mahashivratri 2024 : इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च 2024 को मनाया जाएगा आपको बता दें कि हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है।

विस्तार
Mahashivratri 2024 : इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च 2024 को मनाया जाएगा आपको बता दें कि हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बड़ी संख्या में भोलेनाथ के भक्त शिव मंदिर में दर्शन और पूजा के लिए आते हैं. वैसे तो भगवान शिव अपने सभी भक्तों से प्रेम करते हैं, लेकिन कुछ राशियों के लोग ऐसे भी हैं जिन पर उनकी विशेष कृपा रहती है। वे भाग्यशाली राशियाँ कौन सी हैं चलिए आपको बताते हैंइन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा
1. मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास माना जाता है। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो उनसे अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए महाशिवरात्रि सबसे अच्छा दिन है। इस दौरान मेष राशि वाले लोगों के घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
उपाय- इस दिन शिवाष्टक का पाठ करना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।
2. मिथुन
जिन लोगों की राशि मिथुन है उनके लिए महाशिवरात्रि का त्योहार बेहद खास रहने वाला है। इस समय आपकी खुशियां कई गुना बढ़ जाएंगी और आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। विवाह योग्य लोग विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।
उपाय- आप लोग भगवान शिव को महाशिवरात्रि के दिन सफेद आक के फूल चढ़ाना शुभ रहेगा।
3. तुला
जिन लोगों की राशि तुला है उनके लिए महाशिवरात्रि बेहद खास मानी जाती है। इस अवधि में आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। अपने रिश्ते के बारे में अपने माता-पिता से बात करें, आपको सफलता मिलेगी। इस अवधि में आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। यह समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे। ख़ुशी का माहौल रहेगा।
उपाय: तुला राशि वाले जातक शिवलिंग पर 7 सुगंधित सफेद फूल चढ़ाएं। इसके अलावा शिव चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
4. कुम्भ
कुंभ राशि वाले लोगों पर महाशिवरात्रि पर माता पार्वती और भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। इस समय आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे। इस समय आपका मन पूजा-पाठ में भी लगेगा। अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं तो वह जल्द ही पूरी होगी। कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और चिंताएं भी खत्म होंगी।
उपाय: कुंभ राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर भस्म का त्रिपुंड लगाना चाहिए। साथ ही भोलेनाथ को अपराजिता के फूल भी चढ़ाएं। यह उपाय आपके जीवन में खुशियां लाएगा.
Bhagavaan shiv : किस शिवलिंग की पूजा करने से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव
Search
Sponsored
Categories
- Industry
- Art
- Causes
- Crafts
- Dance
- Drinks
- Film
- Fitness
- Food
- Games
- Gardening
- Health
- Home
- Literature
- Music
- Networking
- Other
- Party
- Religion
- Shopping
- Sports
- Theater
- Wellness
- News
Read More
1060 Aluminium sheet for Bending processing
1060 Aluminium sheet for Bending processing , how to bend the aluminum plate bending aluminum...
HPE0-S57시험대비최신덤프자료, HPE0-S57최신업데이트버전덤프 & HPE0-S57시험유형
최근 HPE0-S57시험신청하시는 분들도 점점 많아지고 있어 많은 분들이 HPE0-S57인증덤프를 찾고 있습니다, HP 인증HPE0-S57인증은 아주 중요한 인증시험중의...
Medical Suction Canister Stands Market Research Report Size, Share, Trends | 2032
DataIntelo published a new report entitled, "Medical Suction Canister Stands Market" is an...
Organic Seeds Market Report: Trends & Future Outlook
The Global Organic Seeds Market was valued at US$ 4.10 billion in 2022 and is projected to reach...
Web Design vs. Graphic Design: Key Differences to Know ?
These two creative fields that are quite confusing to most people, web design and graphic design,...