Falgun Month 2024: भगवान कृष्ण को समर्पित है फाल्गुन माह,ये काम करने से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

0
762

हिंदू पंचांग के अनुसार 25 फरवरी से फाल्गुन माह शुरू होने जा रहा है, जो अगले महीने यानी 25 मार्च को समाप्त होगा. हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह साल का आखिरी महीना होता है। इसके बाद चैत्र माह शुरू हो जाता है।

फाल्गुन मास 2024

विस्तार

हिंदू पंचांग के अनुसार 25 फरवरी से फाल्गुन माह शुरू होने जा रहा है, जो अगले महीने यानी 25 मार्च को समाप्त होगा. हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह साल का आखिरी महीना होता है। इसके बाद चैत्र माह शुरू हो जाता है। इसी महीने से हिंदू नववर्ष यानी विक्रमी संवत की शुरुआत होती है। फाल्गुन माह वसंत ऋतु का होता है। इस समय प्रकृति भी नया परिधान धारण करती है। यह महीना रंगों, उल्लास और खुशियों का महीना है। फाल्गुन का महीना भगवान कृष्ण को समर्पित है। इस माह में पूजा-पाठ करना बहुत शुभ होता है। इस महीने कुछ कार्यों को करने से आपको परेशानियों से राहत मिल सकती है। इसके अलावा इन कामों को करने से आपके जीवन में खुशियां आती हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रदेव का जन्म फाल्गुन माह में ही हुआ था। इसलिए फाल्गुन माह में चंद्रदेव की पूजा और उन्हें अर्घ्य देना बहुत शुभ होता है। इससे आपको मानसिक शांति मिलती है. इसके साथ ही फाल्गुन माह में महादेव और भगवान श्रीकृष्ण की भी पूजा करनी चाहिए।

फाल्गुन के महीने में कृष्ण जी की आराधना

फाल्गुन का महीना भगवान कृष्ण को समर्पित है। इस महीने में भगवान कृष्ण की पूजा करने के साथ-साथ उन्हें सुगंधित फूल भी चढ़ाने चाहिए। अगर किसी को अत्यधिक गुस्सा आता है तो उसे भगवान कृष्ण को सुगंधित फूलों के साथ अबीर भी चढ़ाना चाहिए। इससे आपके मन में खुशी का भाव आता है। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आपके जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं और घर-परिवार में खुशहाली आती है।

अगर किसी को तनाव या मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है तो उसे फाल्गुन माह में रोजाना पानी में सुगंधित इत्र मिलाकर स्नान करना चाहिए और भगवान की पूजा करने के साथ-साथ चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

अगर आपके घर में पैसों की कमी है और आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो फाल्गम महीने के हर दिन देवी लक्ष्मी को लाल फूल चढ़ाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है।
Search
Sponsored
Categories
Read More
Networking
3D Printed Battery Market 2024-2032 Report Industry Share, Size, Growth Drivers, Current Trends
The Winning Report [Growth Rate, Demands, Status, and Forecast 2032], published by Econ Market...
By Alexa Lesa 2024-05-24 13:34:28 0 584
Other
Navigating Account Jobs in Kuwait : Some sort of In depth Guideline
  Within the radiant overall economy involving Kuwait, accountancy holds as being a...
By Fraizer Wall 2024-06-10 21:54:22 0 481
Other
Are home hair removal devices harmful to the body?
Are home hair removal devices harmful to the body?Home hair removal devices are a popular choice...
By brixz ash 2022-09-16 06:43:51 0 2K
Other
https://www.facebook.com/Slim-Now-Keto-122588936674757
Slim Now Keto — The keto diet has gotten the norm all hysterically standard in all two or...
By Shazam Beb 2021-08-03 05:47:53 0 2K
Other
Four Ways in Which Cloud Telephony Saves Businesses Costs
Businesses, be it small or large, have to look for ways in which they would be able to save...
By OFFICE 24BY7 2022-09-07 08:41:09 0 2K