Palmistry: क्या आपकी हथेली पर इस जगह है क्रॉस का निशान, जानिए इसके शुभ-अशुभ संकेत

0
885

Palmistry: व्यक्ति की हथेली पर कई तरह के निशान, रेखाएं और अलग-अलग आकृतियां होती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली की रेखाओं का अध्ययन करके व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बहुत सी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

हस्त रेखा विज्ञान

विस्तार

Palmistry: व्यक्ति की हथेली पर कई तरह के निशान, रेखाएं और अलग-अलग आकृतियां होती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली की रेखाओं का अध्ययन करके व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बहुत सी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हथेली पर बने ये निशान जहां व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं वहीं कुछ निशान अशुभ भी माने जाते हैं। यदि हथेली पर शुभ निशान हो तो व्यक्ति के जीवन में धन की कोई कमी नहीं होती है। व्यक्ति को सभी प्रकार के भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। आज हम आपको हथेली पर बने क्रॉस निशान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं हथेली पर क्रॉस का निशान कहां शुभ माना जाता है।

गुरु पर्वत पर क्रास का निशान

हथेली पर तर्जनी उंगली के नीचे बने उभार को गुरु पर्वत कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली में गुरु पर्वत पर उभार हो और उस पर क्रॉस का निशान हो तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में भौतिक सुखों की कभी कमी नहीं होती। ऐसे लोगों को समाज में अच्छा मान-सम्मान मिलता है और जीवन में तरक्की मिलती है। ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय बीतता है।

सूर्य पर्वत पर क्रास का निशान

सूर्य पर्वत पर बना क्रॉस का चिन्ह भी शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को समाज में ऊंचा दर्जा मिलता है। ऐसे लोग प्रशासनिक क्षेत्र में अपना परचम लहराते हैं। ऐसे लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं।

शनि पर्वत पर क्रास का निशान

जिन लोगों की हथेली में शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान होता है उन्हें शुभ नहीं माना जाता है। शनि पर्वत मध्यमा उंगली के नीचे स्थित होता है। यदि इस स्थान पर क्रॉस का निशान हो तो व्यक्ति के जीवन में हमेशा लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। इसके अलावा व्यक्ति को अक्सर छोटी-बड़ी चोटें भी लगती रहती हैं।

दोनों हथेली पर क्रास का निशान

कई लोगों की दोनों हथेलियों पर क्रॉस का निशान होता है। ऐसे लोग ऐसे काम करते हैं कि मरने के बाद भी उनका नाम सालों तक याद रखा जाता है। ऐसे लोग अपने पीछे एक अच्छी विरासत छोड़ जाते हैं।
Search
Sponsored
Categories
Read More
News
Mini Tractor Prices, Specifications 2024 - Tractorgyan
Mini tractors in India are a perfect solution for small and medium-scale farming operations. With...
By Tractorgyan nng 2024-09-17 10:21:50 0 395
Other
Malaysian Restaurant Technology Trends: The Role of Restaurant Printers in Modern Dining
In the ever-evolving landscape of the restaurant industry, staying ahead of the curve is not just...
By Simple Internet Communications 2023-09-27 04:52:18 0 1K
Other
The Beauty of Block Paving: Bromley's Top Choice
When it comes to enhancing the aesthetics and functionality of driveways and outdoor spaces Block...
By Aaron Ruslee 2024-02-14 04:18:58 0 921
Other
Commercial Insulation Market Share Booming Segments Investors Seeking Stunning Increment by 2030
Market Highlights As per the MRFR analysis, the global Commercial Insulation market is...
By Christian Johnson 2022-07-11 09:08:17 0 2K
Fitness
https://www.facebook.com/assuremedicalcbdgummies
Assure Medical CBD Gummies  CBD is one of the many compounds located in the hashish plant....
By Gulio Davis 2023-11-18 05:26:27 0 1K