Vastu Tips for Placing Hibiscus Plant: वास्तु शास्त्र में कुछ फूलों का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का जिक्र किया गया है। घर में कई पेड़-पौधे होते हैं, जो घर की समस्याओं का समाधान करते हैं

गुड़हल का पौधा लगाने के लिए वास्तु टिप्स

विस्तार

Vastu Tips for Placing Hibiscus Plantवास्तु शास्त्र में कुछ फूलों का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का जिक्र किया गया है। घर में कई पेड़-पौधे होते हैं, जो घर की समस्याओं का समाधान करते हैं। कभी-कभी हम कुछ ऐसे पेड़-पौधे भी लगाते हैं जिनका हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है। कभी-कभी यह प्रभाव अच्छा होता है तो कभी-कभी बुरा भी साबित होता है। इन्हीं में से एक है गुड़हल का फूल। ये घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं। गुड़हल के फूल बहुत खूबसूरत होते हैं. वास्तु शास्त्र में इन फूलों का विशेष महत्व बताया गया है। ये फूल जीवन की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि गुड़हल के फूल का इस्तेमाल आप अपने घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए कैसे कर सकते हैं।

- सूर्य दोष दूर करने में गुड़हल बहुत फायदेमंद होता है। घर की पूर्व दिशा में गुड़हल का फूल लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. स्टडी टेबल पर गुड़हल का फूल रखने से बच्चों का ध्यान पढ़ाई में लगता है।

- मंगल दोष को दूर करने में गुड़हल का फूल भी बहुत फायदेमंद होता है। इस फूल की तरह मंगल ग्रह का रंग भी लाल है। घर में गुड़हल का फूल लगाएं। इससे मंगल दोष दूर हो जाता है। इससे जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं।

- सूर्यदेव को गुड़हल का फूल बहुत प्रिय है। गुड़हल के फूल के बिना सूर्य देव की पूजा अधूरी मानी जाती है। नियमित रूप से जल में गुड़हल का फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। इससे आपको ऊर्जावान बने रहने में मदद मिलेगी.

-समंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल गुड़हल का फूल चढ़ाएं। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है। शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को गुड़हल का फूल चढ़ाएं। इससे आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।