Chandra Grahan 2024: होली पर लगेगा साल 2024 का पहला ग्रहण,इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

0
1كيلو بايت

Chandra Grahan 2024: इस साल होली के दिन यानी 25 मार्च 2024 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 बजे शुरू होगा। इसकी समाप्ति दोपहर 03:02 बजे होगी. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

चंद्र ग्रहण 2024

विस्तार

Chandra Grahan 2024इस साल होली के दिन यानी 25 मार्च 2024 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 बजे शुरू होगा। इसकी समाप्ति दोपहर 03:02 बजे होगी. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. लेकिन शास्त्रों में कहा गया है कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर जरूर पड़ता है। कुछ राशियों पर ग्रहण का शुभ प्रभाव तो कुछ राशियों पर इसका अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में आइए आपको उन भाग्यशाली राशियों के बारे में बताते हैं जिनके लिए होली पर चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा...

मेष राशि 

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण मेष राशि वाले लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी और आपको अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार इस समय आपको सभी कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को बनाए रखने में भी सफल रहेंगे।


कर्क राशि

होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण कर्क राशि के जातकों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। अगर आप लंबे समय से कोई वाहन या संपत्ति खरीदने की सोच रहे थे तो इस समय खरीद सकते हैं। चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आप धन संचय करने में भी सफल रहेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी के नये अवसर मिल सकते हैं। इस अवधि में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपकी वाणी में प्रभाव रहेगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस अवधि में आपको साझेदारी के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है।
البحث
إعلان مُمول
الأقسام
إقرأ المزيد
Health
Newborn Screening Market to Witness Massive Growth by 2029
Accurate information and innovative corporate analysis are provided in the Newborn Screening...
بواسطة Akshay Kadam 2023-10-20 09:15:02 0 1كيلو بايت
أخرى
Quantum Computing Market Key Players Growth Strategies and Business Models to 2033
Introduction Quantum computing is rapidly transitioning from a theoretical concept to a...
بواسطة Priti Jadhav 2025-04-17 06:59:15 0 43
الرئيسية
What is Pressure washings And Types of Pressure Washings
Pressure washes are a great way to clean your car and keep it looking good. Pressure washings...
بواسطة Jamil Shahid 2022-09-02 15:00:51 0 3كيلو بايت
أخرى
Why Renting Office Is a Better Option Than Buying?
Summary: This article explains why renting an office is a better option than buying. Rent office...
بواسطة Dev Nair 2022-01-25 08:50:41 0 2كيلو بايت
أخرى
Wholesale Marble Slabs - Caliscousa
Marble slabs and tiles have an enduring appeal. No two pieces are ever the same. Throughout...
بواسطة Jordan Brian 2022-02-24 06:01:16 0 2كيلو بايت
Mashable is a global, multi-platform media and entertainment company For more queries and news contact us on this Email: info@mashablepartners.com