Magh Gupt Navratri 2024: माघ महीने की प्रतिपदा तिथि यानी 10 फरवरी से गुप्त नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। गुप्त नवरात्रि आषाढ़ और माघ माह के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। गुप्त नवरात्रि के दौरान मां काली की पूजा की जाती है।

माघ गुप्त नवरात्रि 2024

विस्तार

Magh Gupt Navratri 2024: माघ महीने की प्रतिपदा तिथि यानी 10 फरवरी से गुप्त नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। गुप्त नवरात्रि आषाढ़ और माघ माह के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। गुप्त नवरात्रि के दौरान मां काली की पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रि के दौरान मां काली के गुप्त स्वरूप की पूजा करने की परंपरा है। तंत्र साधना के लिए यह पूजा बहुत कठिन मानी जाती है इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है।

Aaj ka Love Rashifal 10 February 2024: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन
Aaj Ka Rashifal 10 February 2024: ये राशि के लोग वाद-विवाद से दूर रहें, सिंह राशि वालों को मिलेगी शुभ सूचना
Aaj Ka Panchang 10 February 2024: शनिवार पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ki Tithi 10 February 2024: जानिए क्या है आज की तिथि, त्योहार, वार और नक्षत्र



- इस दौरान 9 दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों को काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

- गुप्त नवरात्रि के दौरान देवी मां की पूजा करने वाले भक्तों को चमड़े की वस्तुओं से दूर रहना चाहिए।

- इस दौरान बाल नहीं कटवाने चाहिए, बच्चों का मुंडन संस्कार भी इस दौरान वर्जित होता है।

- गुप्त नवरात्रि के दौरान व्रत और अनुष्ठान करने वाले भक्तों को दिन में नहीं सोना चाहिए।

- इस दौरान किसी भी व्यक्ति को अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए.

- देवी की आराधना के इस पर्व पर महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए।

 - इस दौरान 9 दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों को नमक और अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए।

- गुप्त नवरात्रि के दौरान भक्तों को प्याज, लहसुन और मांसाहारी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।