Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनने वाली रेखाओं के बारे में बहुत विस्तार से बताया गया है। किसी भी व्यक्ति की हथेली की इन रेखाओं को देखकर उसके जीवन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है।

हस्त रेखा विज्ञान

विस्तार

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनने वाली रेखाओं के बारे में बहुत विस्तार से बताया गया है। किसी भी व्यक्ति की हथेली की इन रेखाओं को देखकर उसके जीवन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। हर व्यक्ति की हथेली पर अलग-अलग निशान या आकृतियां होती हैं, जिनमें से कुछ शुभ तो कुछ अशुभ होती हैं। शुभ निशान हो तो सौभाग्य बढ़ता है और अशुभ निशान या निशान हो तो तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको हथेली पर मौजूद कुछ अशुभ निशानों के बारे में बताएंगे। ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति की हथेली पर ये निशान होते हैं उसे जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं इनके बारे में...
 
भाग्य रेखा को काटती हुई रेखाएं

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा साफ, गहरी और स्पष्ट हो तो व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है, लेकिन यदि यह रेखा कटी हुई हो या इसके बीच से कई छोटी-छोटी रेखाएं गुजरती हों तो यह शुभ नहीं मानी जाती है। है। ऐसे व्यक्ति को अपने करियर और धन संबंधी मामलों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विवाह रेखा पर क्रॉस का निशान

यदि किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा पर क्रॉस का निशान हो तो यह भी अशुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को अपने पार्टनर का साथ बहुत कम समय के लिए मिलता है।

भाग्य रेखा को काटती हुई लकीर

यदि किसी व्यक्ति के अंगूठे से कोई रेखा शुक्र पर्वत से होते हुए भाग्य रेखा को काटती है तो ऐसे व्यक्ति को परिवार के किसी सदस्य को असमय खोने का दुख झेलना पड़ता है।

अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं

अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं दुर्भाग्य का संकेत देती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिनकी हथेली में अनामिका उंगली पर आड़ी रेखाएं होती हैं, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है।

काला धब्बा

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली पर काला धब्बा होता है उन्हें जीवनभर दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। जीवन भर एक के बाद एक समस्याएँ आती रहती हैं।