Hastrekha: क्या आपकी हथेली पर हैं ये निशान? बहुत किस्मत वाले होते हैं ऐसे लोग

0
1K

Hastrekha: हस्तरेखा विज्ञान हथेली पर बनी रेखाओं और उभारों को पढ़कर भविष्य की भविष्यवाणी करने की कला है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में बनी रेखाएं व्यक्ति के भाग्य का निर्धारण करती हैं।

हस्तरेखा

विस्तार

Hastrekha: हस्तरेखा विज्ञान हथेली पर बनी रेखाओं और उभारों को पढ़कर भविष्य की भविष्यवाणी करने की कला है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में बनी रेखाएं व्यक्ति के भाग्य का निर्धारण करती हैं। हथेली में कुछ विशेष रेखाएं होती हैं जिनके जरिए व्यक्ति के आर्थिक जीवन के बारे में जाना जा सकता है। आइए जानते हैं हथेली में बनने वाले शुभ चिन्हों के बारे में। 

हथेली पर शुक्र पर्वत अंगूठे के नीचे उठे हुए भाग को कहा जाता है। यदि किसी व्यक्ति का शुक्र पर्वत ऊंचा हो तो वह धनवान होता है। जिस व्यक्ति का शुक्र पर्वत ऊंचा होता है वह सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेता है।

यदि हथेली में कोई रेखा भाग्य रेखा और सूर्य रेखा से मिलती है तो ऐसे व्यक्ति को अचानक धन की प्राप्ति होती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हथेली पर मछली का निशान बहुत शुभ माना जाता है। अचानक धन लाभ होता है और चंद्रमा पर यह चिन्ह विदेश से लाभ दिलाता है।

यदि मणिबंध से निकलकर कोई सीधी और स्पष्ट रेखा शनि पर्वत पर जाए तो ऐसा व्यक्ति बहुत भाग्यशाली और धनवान होता है। हस्तरेखा विज्ञान में भाग्य रेखा मुख्य रेखा है। यदि भाग्य रेखा पर त्रिकोण का निशान हो तो उसे अचल संपत्ति मिलती है।

यदि मस्तिष्क रेखा पर त्रिकोण का निशान बनता है तो व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है और उसे पैतृक संपत्ति मिलती है। यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर दो सूर्य रेखाएं बनती हैं तो ऐसा व्यक्ति समाज में मान-सम्मान और खूब धन-संपत्ति से संपन्न रहता है।

यदि किसी व्यक्ति की हथेली में शुक्र पर्वत पर वर्ग का निशान हो तो उसकी शादी अमीर परिवार में होती है। वहीं अगर गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान बना हो तो ऐसा व्यक्ति शादी के बाद खूब धन अर्जित करता है।

यदि कलाई पर बने कंगन पर तीन स्पष्ट रेखाएं बनती हैं तो यह व्यक्ति को भाग्यशाली और धनवान बनाता है। हस्तरेखा शास्त्र में कलाई पर मणिबंध की रेखाओं का संबंध पिछले जन्मों में किए गए कर्मों पर आधारित होता है।
Search
Sponsored
Categories
Read More
Industry
Hero Glamour Price in India
Hero Glamour Price The Glamour's drum brake version by Hero now costs Rs 82,348, while the disk...
By Hunny CarB 2024-01-29 05:31:19 0 950
Health
Salisbury Orthodontist
If you're looking to straighten your teeth and achieve a confident smile, Invisalign is a popular...
By Jayden Patterson 2023-07-03 07:03:33 0 2K
Health
Age Backward With Right Botox Injections Specialist
Even if the age increases, the face does not need to show through wrinkles. Not only celebrities...
By Anish Dubey 2022-10-27 10:11:08 0 2K
Other
Why a Manufacturer Must Have an Adhesive Polymer Supplier Contract?
Many different types of manufacturing rely heavily on adhesive polymers. These include the...
By Smith Mendes 2023-03-21 11:40:08 0 2K
Industry
Do My MATLAB Assignment - MyAssignmentHelp.com
Struggling with complex Matlab assignments can be stressful and time-consuming. When you need...
By John Wilson 2024-08-28 09:39:06 0 643