Crystal tortoise Vastu Tips: फेंगशुई के अनुसार घर में कछुए की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। इसी के चलते ज्यादातर घरों में कई तरह की कछुओं की मूर्तियां रखने का चलन हो गया है

Crystal tortoise Vastu Tipsफेंगशुई के अनुसार घर में कछुए की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। इसी के चलते ज्यादातर घरों में कई तरह की कछुओं की मूर्तियां रखने का चलन हो गया है। सौभाग्य के लिए लोग अपनी उंगलियों में कछुए की डिजाइन वाली अंगूठियां भी पहनने लगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सा कछुआ शुभ होता है और कौन सा अशुभ? 

- अगर आप बच्चा पैदा करना चाहते हैं तो किसी दूसरे कछुए पर ध्यान न दें। इसके लिए घर में एक ऐसा कछुआ रखें जिसकी पीठ पर एक बच्चा कछुआ हो।

-अगर घर में हमेशा क्लेश, लड़ाई-झगड़े आदि का माहौल रहता है तो कछुए का जोड़ा रखने से माहौल सकारात्मक हो जाता है।

- अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो आपको कोई और नहीं बल्कि क्रिस्टल से बना कछुआ रखना चाहिए। इसे घर या ऑफिस की उत्तर दिशा में रखें और मुख अंदर की ओर हो। ध्यान रखें कि इसे सूखी जगह पर रखने की बजाय पानी से भरे किसी बर्तन में रखें।

- अगर आपको कड़ी मेहनत के बावजूद अपने करियर में सफलता नहीं मिल रही है तो आपको अपने आसपास धातु से बना कछुआ रखना चाहिए जो आपके करियर के लिए शुभ माना जाता है।

-अगर घर का कोई सदस्य आए दिन बीमार रहता है और किसी भी तरह की दवा का कोई खास असर नहीं हो रहा है तो घर में मिट्टी से बना कछुआ रखें।

- अगर आपने अभी नया बिजनेस शुरू किया है तो आपको चांदी से बना कछुआ रखना चाहिए जो आपके बिजनेस को सफलता तक पहुंचाने में मदद कर सकता है।

- अगर आपको लंबे समय से नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल रहा है और अब मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है तो आज से ही अपने आसपास पीतल से बना कछुआ रखना शुरू कर दें।